सुप्रीम कोर्ट में विपक्षी नेताओं की एक बार फिर याचिका
भोपाल [ महामीडिया] राहुल गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अन्य चुनाव आयुक्तों और डायरेक्टर जनरल से खुद सवाल पूछने की अनुमति मांगी गई है। नेताओं ने इसके लिए 48 सवाल तैयार किए हैं। उपलब्ध कॉपी में इन सवालों से जुड़े आरोपों का पूरा विवरण नहीं दिया गया है।यह याचिका मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' अभियान से जुड़ी है। विपक्ष का आरोप है कि इस प्रक्रिया में भारी खामियां रहीं है जिससे बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम काटे गए। याचिका में पूछा गया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण देशव्यापी निर्णय कराने का निर्णय किसने और किसकी सहमति से लिया था।