देश के 48 स्कूली शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

देश के 48 स्कूली शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

भोपाल [महा मीडिया] 

शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया। इनमें केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, आदर्श जनजातीय स्कूल और पीएम श्री स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं। इन शिक्षकों ने पढ़ाई को आसान और दिलचस्प बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए। नेशनल अवॉर्ड के लिए 27 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों से 48 टीचर्स चुने गए हैं। इनका चयन स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने तीन चरणों में किया। यह प्रक्रिया जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पूरी हुई। स्कूली शिक्षकों के अलावा उच्च शिक्षा और पॉलिटेक्निक संस्थानों के 21 शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। प्रत्येक विजेता शिक्षक को एक रजत पदक, प्रमाण पत्र और ₹50,000 की नकद राशि प्रदान की गई। 

सम्बंधित ख़बरें