म.प्र. के छह जिलों मे आज बारिश की चेतावनी
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. के ऊपरी हिस्से में मानसूनी बारिश के दो सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से अगले चार दिन तक तेज बारिश का दौर बना रहेगा। सोमवार को रीवा और सागर संभाग के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार आज रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में 64.5 मिमी से लेकर 115.5 मिमी तक बारिश दर्ज की जा सकती है वहीं गरज-चमक के साथ तेज रफ्तार हवा भी लोगों के लिए परेशानी खड़ी करेगी।