अमेरिका सऊदी अरब को 48 फाइटर जेट बेचेगा

अमेरिका सऊदी अरब को 48 फाइटर जेट बेचेगा

जयपुर [महामीडिया] 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सऊदी अरब को 48 F-35 फाइटर जेट बेचने की अनुमति दे दी है।  डील पूरी होने से पहले अमेरिकी कांग्रेस की स्वीकृति जरूरी है।इस बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने चिंता जताई है कि F-35 की संवेदनशील तकनीक चीन के हाथ लग सकती है। पेंटागन की डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी की एक रिपोर्ट में इस खतरे का जिक्र किया गया है।रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन सऊदी अरब में जासूसी करके या वहां की सेना के साथ अपने सहयोग के जरिए F-35 की तकनीक हासिल करने की कोशिश कर सकता है।

सम्बंधित ख़बरें