म.प्र.में राजमार्गों के किनारे 39 लाख पौधे रोपे गए
भोपाल [ महा मीडिया]
हरित राजमार्ग नीति 2015 के तहत देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों को पर्यावरण-अनुकूल बनाया जा रहा है। बीते पांच सालों में मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे 39.26 लाख से ज्यादा पौधे रोपे गए हैं। पूरे देश में पिछले पांच वर्षों में लगभग 1.32 लाख किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों पर 3.61 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इस राष्ट्रीय आंकड़े में अकेले मध्य प्रदेश का योगदान लगभग 11 प्रतिशत है और यह देश के शीर्ष स्थान पर है । यह जानकारी राज्यसभा में दी गई जानकारी पर आधारित है।
राष्ट्रीय राजमार्गों पर सबसे ज्यादा पौधे लगाने वाले टॉप 5 राज्य
| क्रमांक | राज्य / संघ राज्य क्षेत्र | 2021-22 | 2022-23 | 2023-24 | 2024-25 | 2025-26 | 5 वर्षों में कुल पौधे लगे (लाख में) |
| 1 | मध्य प्रदेश | 6.31 | 10.46 | 7.81 | 8.88 | 5.80 | 39.26 |
| 2 | राजस्थान | 9.50 | 12.46 | 8.13 | 4.53 | 4.06 | 38.68 |
| 3 | महाराष्ट्र | 9.45 | 8.51 | 7.36 | 6.37 | 5.25 | 36.94 |
| 4 | दिल्ली | 9.50 | 3.44 | 3.60 | 8.95 | 3.80 | 29.29 |
| 5 | उत्तर प्रदेश | 5.44 | 6.42 | 5.03 | 4.21 | 4.59 | 25.69 |