डाबर पर लगाया गया प्रतिबंध फिलहाल टला
भोपाल [ महा मीडिया] दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने FSSAI के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें '100% प्योर', '100% नेचुरल' और '100% ऑर्गेनिक' जैसे दावों वाले उत्पादों की बिक्री तुरंत रोकने को कहा गया था । जस्टिस अमित महाजन की बेंच ने केंद्र को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जब तक मामले में अगली सुनवाई नहीं होती तब तक लगाया गया प्रतिबंध निलंबित रहेगा ।