सोना और चांदी की कीमतों में वृद्धि
भोपाल [ महामीडिया] घरेलू वायदा बाजार में सोना सुस्त शुरुआत के बाद चढ़ गया। चांदी भी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। ग्लोबल मार्केट में सोना तेज शुरुआत के बाद लुढ़क गया जबकि चांदी में तेजी बरकरार रही।ग्लोबल मार्केट पर सोना 4,400 डॉलर प्रति औंस के करीब जबकि चांदी 63.70 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। घरेलू मार्केट पर सोने के वायदा भाव 1,51,900 रुपये जबकि चांदी के भाव 2,33,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 27 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,793 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,51,820 रुपये था। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 333 रुपये की तेजी के साथ 2,31,799 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,31,466 रुपये था।