पचमढ़ी में नागद्वारी यात्रा जारी

पचमढ़ी में नागद्वारी यात्रा जारी

भोपाल [ महा मीडिया] 

पचमढ़ी में नागद्वारी यात्रा हर साल श्रावण मास की नागपंचमी के अवसर पर अगस्त महीने में नागपंचमी से लगभग 10 दिन पहले शुरू होती है जो कि लगातार जारी है। यह यात्रा होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी के पास धूपगढ़ मार्ग जलगली और जिप्सी के मार्ग कजरी ग्राम से होकर गुजरती है।  पड़ाव का नाम आज भी पुराने ग्राम कजरी है। इस यात्रा की व्यवस्था छिंदवाड़ा जिले और होशंगाबाद जिले मिलकर करते हैं। इस यात्रा को 'मध्य प्रदेश का अमरनाथ' कहा जाता है जिसमें धूपगढ़ से शुरू होकर भक्त लगभग 35 से 40 किमी का कठिन और दुर्गम रास्ता तय करते हैं। लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है. एक ही स्थान पर हजारों श्रद्धालु एकत्रित होने से अफरा-तफरी मची है।

सम्बंधित ख़बरें