बलूचिस्तान के मीथेन गैस विस्फोट में 34 श्रमिक मरे
भोपाल [ महा मीडिया] पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक कोयला खदान में मीथेन गैस विस्फोट होने से 34 खनिकों की मौत हो गई है। हादसा क्वेटा के बाहरी इलाके में हुआ है। रातभर चले बचाव अभियान के बाद सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। शुरुआती जानकारी में खदान के भीतर 42 लोगों के उपस्थित होने की आशंका थी। बचाव दल ने सभी मृतकों के शव निकाल लिए हैं । पाकिस्तान में विशेष रूप से खनिज संसाधनों से समृद्ध लेकिन बुनियादी ढांचे और सुरक्षा व्यवस्था में कमजोर माने जाने वाले बलूचिस्तान प्रांत में ऐसे खानी हादसे बार-बार होते रहते हैं। विश्लेषक बताते हैं कि सुरक्षा मानकों के कमजोर कार्यान्वयन, अपर्याप्त तकनीक और जोखिम भरे कार्य वातावरण के कारण खानी क्षेत्र में जान गंवाने की घटनाएं दोहराई जाती हैं।