दो नीट छात्रों ने आत्म हत्या की
भोपाल [ महा मीडिया] महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 19 साल की मेडिकल छात्रा अंकिता सुरेश सांगले ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि परीक्षा में उम्मीद के अनुसार सफलता नहीं मिलने से वह मानसिक तनाव में थी और डॉक्टर बनने का उसका सपना अधूरा रह गया। वहीं गुजरात के सूरत में 17 साल के नीट के छात्र कहान पटेल ने आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि वह परीक्षा से जुड़े तनाव और अनियमितताओं से परेशान था।