ऑस्कर अवार्ड के लिए भारतीय फिल्म की घोषणा आज
भोपाल [ महामीडिया] फिल्म फेडरेशन आज 2027 के अकादमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर अवार्ड ) में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री की घोषणा करेगा। यह इवेंट मुंबई के द क्लब में कुछ देर से होगा। ऑस्कर का 99वां एडिशन 14 मार्च, 2027 को अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर के हॉलीवुड इलाके के डॉल्बी थिएटर में होगा। पिछले साल फिल्म होमबाउंड को भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजा गया था। ऑस्कर अवार्ड फिल्म जगत का सबसे प्रतिष्ठित और पुराना सम्मान है। यह पुरस्कार संयुक्त राज्य अमेरिका में 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज' द्वारा हर साल सिनेमाई उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं।