विश्व सैर दिवस आज

विश्व सैर दिवस आज

भोपाल (महामीडिया) पूरी दुनिया में विश्व सैर दिवस 19 जून के दिन पूरी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। आज भाग दौड़ की जिंदगी में कुछ पल निकाल कर अपनी गति को धीमी करके आराम से प्रकृति के बीच कुछ समय बिताने के लिए पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय सैर दिवस मनाया जाता है। इसका प्रमुख उद्देश्य प्रकृति के साथ अपनी जीवनचर्या को जोड़ना होता है। इस दिवस विशेष के लिए यह कहा जाता है कि इस दिन व्यक्ति को अपनी गति को थोड़ा धीमा करके थोड़ा विराम देकर नई ऊर्जा एवं नए उत्साह के साथ जुटना चाहिए। यही कारण है की पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय सैर दिवस की उपयोगिता एवं प्रभाव निरंतर बढ़ता जा रहा है एवं विश्व के अनेक देशों में इस दिवस को लेकर विशेष उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण देखा जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें