नवीनतम
टेक्सास में भारत विरोधी बयानबाजी पर भड़के भारतवंशी सांसद
नई दिल्ली (महामीडिया): अमेरिका के सांसद श्री थानेदार ने टेक्सास के फ्रिस्को शहर में भारत-विरोधी बयानों की निंदा की और कहा कि प्रवासियों ने अमेरिका को मजबूत बनाया है। खबरों के अनुसार, एक सार्वजनिक सुनवाई के दौरान वक्ताओं ने ‘फ्रिस्को पर भारतीयों का कब्जा’ जैसे संदर्भ दिए और आव्रजन तथा एच-1बी वीजा पर बहस के दौरान भारतीय-अमेरिकी समुदाय को निशाना बनाया। मिशिगन के सांसद थानेदार ने कहा, ‘‘यह नफरत भरा घृणित कृत्य है। हमारे देश में नस्लवाद के लिए कोई जगह नहीं है।’’हाल में फ्रिस्को में एक व्यक्ति द्वारा भारतीय ध्वज फाड़ने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। फ़्रिस्को और टेक्सास के अन्य हिस्सों में भारत-विरोधी बयानों के जवाब में थानेदार ने कहा, ‘‘मैं ‘अमेरिकी सपने’ की तलाश में अमेरिका आया था। मैं खुशकिस्मत रहा कि मुझे शिक्षा मिली, मैंने कारोबार खड़े किए, हजारों अच्छी नौकरियां पैदा कीं और अब मैं कांग्रेस में अपने समुदाय की सेवा कर रहा हूं।’’