विश्व आर्द्रभूमि दिवस आज

विश्व आर्द्रभूमि दिवस आज

भोपाल [महामीडिया ] आज 2 फरवरी के दिन पूरी दुनिया में प्रतिवर्ष विश्व आर्द्र भूमि दिवस मनाया जाता है। विश्व आर्द्र भूमि दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण से है। आर्द्र भूमियों का संरक्षण एवं संवर्धन आज पूरी दुनिया की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है इसी को ध्यान में रखते हुए पूरी दुनिया में आर्द्र भूमियों को वैश्विक धरोहर घोषित किया जा रहा है। भारत को हाल ही में एक बड़ी सफलता मिली है भारत की दो आर्द्र भूमियों को इस धरोहर सूची में शामिल किया गया है। इससे भारत में आर्द्र भूमियों की संख्या बढ़ चुकी है। विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाने के पीछे इसके संवर्धन एवं संरक्षण में सहयोग देने वाले समूहों एवं व्यक्तियों को समुचित सम्मान एवं समर्थन देना होता है। यही कारण है कि भारत सहित दुनिया के अधिकतर देशों में यह दिवस पूरे समर्पण एवं सद्भावना के साथ मनाया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें