शेयर बाजार गिरावट पर
मुंबई [महामीडिया] शेयर बाजार में आज 27 जनवरी को भारी उतार-चढ़ाव है। सेंसेक्स अभी 150 अंक गिरकर 81,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 20 अंक की गिरावट है 25,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह के निचले स्तरों से 700 अंक की रिकवरी दिखाने के बाद सेंसेक्स ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं सका और फिर से लाल निशान में आ गया है।बीएसई सेंसेक्स सपाट रुख के साथ 81,436 अंक पर खुला। खुलते ही इसमें गिरावट बढ़ गई।इसी तरह निफ्टी-50 भी 25,063 अंक पर सपाट खुला लेकिन खुलते ही इसमें गिरावट देखी गई।