नवीनतम
उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर प्रक्षेपास्त्र दागा: दक्षिण कोरिया
नई दिल्ली (महामीडिया): उत्तर कोरिया ने शनिवार को दक्षिण कोरिया के पूर्वी समुद्र की ओर कम से कम एक प्रक्षेपास्त्र दागा। दक्षिण कोरिया ने यह जानकारी दी। दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने यह नहीं बताया कि क्या यह हथियार बैलिस्टिक था या उसने कितनी दूरी तय की।
जापान सरकार ने भी इस घटना पर कड़ी नजर रखी है. जापान की ओर से कहा गया कि नॉर्थ कोरिया की तरफ से दागी गई चीज बैलिस्टिक मिसाइल हो सकती है । जापान के कोस्ट गार्ड ने बताया कि नॉर्थ कोरिया की तरफ से दागी गई ये संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल पहले ही समुद्र में गिर चुकी है ।
नॉर्थ कोरिया का ये ताजा परीक्षण ऐसे समय में हुआ है जब साउथ कोरिया और अमेरिका अपना वार्षिक वसंत सैन्य अभ्यास 'फ्रीडम शील्ड' कर रहे हैं ।