जापान में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

जापान में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

नई दिल्ली (महामीडिया):  उत्तरी जापान के तटीय क्षेत्र के पास 7.4 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया और जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने स्थिति को देखते हुए सुनामी का अलर्ट जारी किया है।
 
एजेंसी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार शाम चार बजकर 53 मिनट पर आए इस भूकंप का केंद्र उत्तरी जापान के सनरिकु तट के पास समुद्र की सतह से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था।
 
जापान के सार्वजनिक प्रसारक ‘एनएचके’ के मुताबिक, इस भूकंप के बाद क्षेत्र में लगभग तीन मीटर (करीब 10 फुट) ऊंची सुनामी लहरें उठने की आशंका जताई गई है।
 

सम्बंधित ख़बरें