ईरान ने फिर से होर्मुज स्ट्रेट बंद किया
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के अपने निर्णय को तुरंत पलट दिया है। आज शनिवार को इस अहम जलमार्ग पर फिर से पाबंदियां लगा दी गईं है जब अमेरिका ने कहा कि इस कदम से उसकी नाकाबंदी खत्म नहीं होगी। ईरान की संयुक्त सैन्य कमांड ने आज शनिवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण अपनी पिछली स्थिति में लौट आया है। उसने चेतावनी दी कि जब तक ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिका की नाकेबंदी लागू रहेगी तब तक जलडमरूमध्य से आवाजाही को रोकता रहेगा।