विश्व धरोहर दिवस आज
भोपाल [ महामीडिया] विश्व धरोहर दिवस प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को मनाया जाता है जिसका उद्देश्य वैश्विक सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासतों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसे अंतर्राष्ट्रीय स्मारक और स्थल दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित करता है।