वीआईटी विश्वविद्यालय में सैकड़ों छात्र टाइफाइड की चपेट मे

वीआईटी विश्वविद्यालय में सैकड़ों छात्र टाइफाइड की चपेट मे

भोपाल [ महा मीडिया] सीहोर जिले के कोठरी कलां में स्थित वीआईटी विश्वविद्यालय के हॉस्टल में अब टाइफाइड ने विकराल रूप ले लिया है। पिछले 10 दिनों के भीतर परिसर के हॉस्टल में रहने वाले 103 से अधिक छात्र तेज बुखार, उल्टी और दर्द से परेशान हैं। इसकी वजह से छात्रों में डर का माहौल है। अब जहां एक ओर छात्र अस्पताल पहुंच रहे हैं वहीं विश्वविद्यालय प्रबंधन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार के.के. नायर का दावा है कि टाइफाइड की खबरें महज अफवाह हैं और केवल 80 बच्चों को मौसमी वायरल हुआ था। उल्लेखनीय है कि पूर्व मे भी यहाँ ऐसी घटनाएं होती रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें