अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस आज

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस आज

भोपाल [ महामीडिया] आज 15 मई 2026 को अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस  मनाया जा रहा है। यह दिन परिवार के महत्व, आपसी प्रेम और समाज में उनकी भूमिका को रेखांकित करता है। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग काम और जिम्मेदारियों में इतने उलझ गए हैं कि परिवार के साथ बैठकर दो पल बात करने का समय भी मुश्किल से मिल पाता है। ऐसे दौर में अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस हमें रिश्तों की अहमियत याद दिलाता है। हर साल 15 मई को मनाया जाने वाला यह खास दिन परिवारों के बीच प्यार, भरोसे और साथ को मजबूत करने का संदेश देता है। परिवार सिर्फ खून के रिश्तों का नाम नहीं होता, बल्कि यह वह जगह होती है जहां इंसान सबसे ज्यादा सुरक्षित और अपनापन महसूस करता है। यही वजह है कि इस दिन की शुरुआत ताकि दुनिया भर में परिवारों से जुड़े मुद्दों और उनकी जरूरतों पर ध्यान दिया जा सके।

सम्बंधित ख़बरें