ईरान का इराक में अमेरिकी दूतावास पर हमला

ईरान का इराक में अमेरिकी दूतावास पर हमला

नई दिल्ली (महामीडिया):  इराक की राजधानी बगदाद में मौजूद अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला हुआ है। इराकी अधिकारियों के मुताबिक दूतावास परिसर के अंदर बने हेलिपैड पर एक मिसाइल आकर गिरी। न्यूज एजेंसी AP ने यह जानकारी दी है। इससे पहले सऊदी अरब के एक एयरबेस पर खड़े अमेरिकी एयर फोर्स के 5 विमान तबाह होने की खबर भी सामने आई है। अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक ये ईंधन भरने वाले टैंकर विमान थे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इन विमानों को ईरान के हमले में नुकसान पहुंचा, हालांकि हमला कब हुआ यह नहीं बताया गया। इस मामले पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अभी कोई बयान नहीं दिया है।
कल इराक में अमेरिकी वायुसेना का बोइंग केसी-135 रिफ्यूलिंग विमान भी क्रैश हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी 6 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। ईरान जंग में अब तक 11 अमेरिकी सैनिकों की जान जा चुकी है।
 

सम्बंधित ख़बरें