भारत की मदद से श्रीलंका के 40 लाख बच्चों को किताबें मिल सकेंगी

भारत की मदद से श्रीलंका के 40 लाख बच्चों को किताबें मिल सकेंगी

नई दिल्ली (महामीडिया): भारत की मदद से श्रीलंका में 40 लाख बच्चों को किताबें मिल पाएंगी। इसकी जानकारी खुद भारतीय उच्चायोग ने दी है। दरअसल पिछली साल मार्च में इकोनॉमिक क्राइसिस से गुजर रहे श्रीलंका को भारत ने 8 हजार 196 करोड़ रुपए की क्रेडिट फैसिलिटी दी थी । ताकि वहां जरूरी सामान की सप्लाई जारी रहे सके। इसी क्रेडिट फैसिलिटी में से 8 करोड़ रुपए का इस्तेमाल करते हुए श्रीलंका, भारत से प्रिंटिग पेपर और उससे जुड़ा मैटिरियल खरीदेगा। जिससे वहां के बच्चों की किताबे छपेंगी। 32 हजार करोड़ रुपए की मदद भारत ने नेबरहूड फर्स्ट पॉलिसी के तहत श्रीलंका को भेजी है। इसी मदद से बच्चों को किताबें मिल सकेंगी ।

सम्बंधित ख़बरें