विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को    

विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को    

भोपाल [ महामीडिया] पूरी दुनिया में 10 जनवरी के दिन विश्व हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। पूरी दुनिया में हिंदी दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य हिंदी के प्रचार प्रसार को न केवल बढ़ावा देना बल्कि अन्य भाषाओं के समांतर खड़ा करना है। हिंदी की परंपरा एवं समृद्धि किसी से छिपी नहीं है। इसलिए कभी भी हमें अपनी भाषा को कम नहीं समझना चाहिए। वह प्रत्येक कार्य जो आंग्ल भाषा अथवा विदेशी भाषाओं में संभव है वह प्रत्येक कार्य हिंदी में  किया जा सकता है। हिंदी भाषा की समृद्धि एवं उत्थान के लिए जिन मनीषियों ने झंडे गाड़े हैं, उनकी बराबरी कोई और नहीं कर सका। आज पूरी दुनिया में हिंदी और हिंदी भाषा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है। हिंदी जानने का मतलब यह कदापि नहीं है कि वह वह व्यक्ति आंग्ल भाषा में काम नहीं कर सकता है। 10 जनवरी 2006 को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाये जाने की घोषणा की थी। उसके बाद से  विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें