अमेरिका यूरोपीय संघ पर 15% टैरिफ पर सहमत

अमेरिका यूरोपीय संघ पर 15% टैरिफ पर सहमत

मुंबई [महामीडिया ] अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच शुरुआती व्यापार समझौता हो गया है। अमेरिका समझौते के तहत यूरोपीय संघ से आने वाले ज्यादातर सामानों पर 15% का बेस टैरिफ लगाएगा। इसमें कारें, दवाएं और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्कॉटलैंड मेंयूरोपीय संघ  की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ हुई बैठक में समझौते की घोषणा की।अगले तीन सालों में अमेरिका से करीब 64 लाख करोड़ रुपए की एनर्जी खरीदेगा। इसके साथ ही यूरोपीय संघ अमेरिका में 51 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगा। यह निवेश अमेरिका के फार्मा, ऑटो और डिफेंस सेक्टर में होगा।

 

 

सम्बंधित ख़बरें