
सेंसेक्स 296 अंक गिरा, 81,186 पर बंद
मुंबई (महामीडिया): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से भारत पर 25% टैरिफ के ऐलान का असर भारतीय शेयर बाजार पर नहीं दिखा। गुरुवार को सेंसेक्स 296 अंक गिरकर 81,186 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 87 अंक की गिरावट रही, ये 24,768 पर बंद हुआ।
ट्रेडिंग के दौरान बाजार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में यह करीब 700 अंक गिरा, फिर 1000 अंक की रिकवरी हुई। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 7 में तेजी और 23 में गिरावट रही। NSE के मेटल, फार्मा और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में गिरावट रही। FMCG 1.44% ऊपर बंद हुआ।'