गलत ढंग से रिफंड लेने वाले 649 करदाताओं के विरुद्ध कार्रवाई
भोपाल [ महामीडिया] आयकर का गलत ढंग से रिफंड लेने वाले इंदौर और उज्जैन के 649 करदाताओं के विरुद्ध कार्रवाई शुरू हो गई है। फर्जी तरीके से रिफंड हासिल कर इन करदाताओं ने टैक्स चोरी की है। कार्रवाई के दायरे में आए करदाता ज्यादातर केंद्र या राज्य शासन के अधिकारी-कर्मचारी हैं जबकि कुछ निजी कंपनियों में मैनेजमेंट के पदों पर बैठे कर्मचारी हैं। सभी अधिक वेतन ले रहे थे और उस पर लगने वाले आयकर को बचाने के लिए अपने इनकम टैक्स रिटर्न में फर्जी खर्च, दान आदि दिखाकर रिफंड प्राप्त किया है। यह सभी प्रकरण इंदौर के एक कर सलाहकार के यहां हुई जांच में विभाग के हाथ लगे थे।