नायरा के पेट्रोल पंपों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ायी
भोपाल [ महा मीडिया] 'नायरा एनर्जी' ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। पेट्रोल 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपए महंगा हो गया है। इस बढ़ोतरी के बाद भोपाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.72 रुपए और डीजल की कीमत 94.88 रुपए पर पहुंच गई है। नायरा एनर्जी की ओर से की गई यह बढ़ोतरी अलग-अलग राज्यों में वहां के लोकल टैक्स और वैट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। नायरा के देशभर में करीब 7 हजार पेट्रोल पंप है।