नवीनतम
अमेरिका में ग्रीन कार्ड के नए नियम दस अप्रैल से लागू होंगे
भोपाल [महा मीडिया] अमेरिका ने अपनी बहुचर्चित डाइवर्सिटी इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम जिसे आम तौर पर ग्रीन कार्ड के नाम से जाना जाता है में बड़े बदलाव करते हुए नए नियमों को अंतिम रूप दे दिया है। यह नए नियम 10 अप्रैल से लागू होंगे और इनके तहत आवेदन प्रक्रिया में पहचान सत्यापन को पहले से कहीं अधिक कड़ा बना दिया गया है।अंतिम अधिसूचना फेडरल रजिस्टर में प्रकाशित हो गई है । इस कदम का मुख्य उद्देश्य वीजा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाना है। अब आवेदन करने वाले हर व्यक्ति को अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में एक वैध पासपोर्ट का विवरण देना अनिवार्य होगा इसके साथ ही आवेदकों को अपने पासपोर्ट के बायोग्राफिक और सिग्नेचर पेज की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी।