कच्चे तेल की कीमतें 126 डॉलर प्रति बैरल के पार
भोपाल [ महामीडिया]
कच्चे तेल की कीमतें 126 डॉलर प्रति बैरल के पार कर गई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत लगभग 126.31 डॉलर प्रति बैरल तक चली गई है जो मार्च 2022 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। फिलहाल यह 125 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास ट्रेंड कर रहा है। । अस्थिरता के कारण आपूर्ति में रुकावट से तेल की कीमतों में 7% से अधिक का उछाल आया है। यदि होर्मुज स्ट्रेट बंद रहता है तो विशेषज्ञ कच्चे तेल की कीमतों के और ऊपर जाने की आशंका जता रहे हैं। भारत अपने कच्चे तेल की खपत का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है इसलिए इस वृद्धि से भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है। कच्चा तेल एक प्राकृतिक, पीले-काले रंग का गाढ़ा हाइड्रोकार्बन तरल है जो पेट्रोलियम उत्पादों का मुख्य स्रोत है।