सेंसेक्स 1,695 अंकों की उछाल के साथ बंद

सेंसेक्स 1,695 अंकों की उछाल के साथ बंद

मुंबई  (महामीडिया): आज सेंसेक्स 1695 अंक की तेजी के साथ 75,527 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 461 अंकों की तेजी है, ये 23,622 पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में रियल्टी, प्राइवेट बैंक, सरकारी बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। वहीं सुबह सेंसेक्स 1000 अंक और निफ्टी 300 अंक की तेजी के साथ खुला था।

शेयर बाजार में कल गुरूवार को मिला-जुला कारोबार रहा। सेंसेक्स डे हाई से 562 अंक गिरकर 73,833 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 23,162 के स्तर पर आ गया है। कल के कारोबार में आईटी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।

सम्बंधित ख़बरें