अमेरिकी सीनेट ने पांच देशों पर टैरिफ 500% से घटाकर 100% किया

अमेरिकी सीनेट ने पांच देशों पर टैरिफ 500% से घटाकर 100% किया

भोपाल [ महा मीडिया] अमेरिकी सीनेट ने रूस पर प्रतिबंधों से जुड़े संशोधित बिल में बड़ा बदलाव करते हुए रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर प्रस्तावित अधिकतम टैरिफ 500% से घटाकर 100% कर दिया है। साथ ही इस टैरिफ को सभी देशों के बजाय रूसी तेल और प्राकृतिक गैस के केवल पांच सबसे बड़े खरीदारों तक सीमित रखने का प्रस्ताव है जिसमें भारत भी शामिल है। यह टैरिफ सभी देशों पर नहीं बल्कि केवल रूस से तेल खरीदने वाले 5 सबसे बड़े देशों पर लागू होगा। इसकी अधिकतम दर 100% होगी। साथ ही विशेष परिस्थितियों में छूट देने का अधिकार भी होगा लेकिन वह सीमित होगा। रूसी तेल के पांच सबसे बड़े खरीदार देश चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान हैं। संशोधित बिल में सबसे बड़ा बदलाव रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर प्रस्तावित टैरिफ को कम करना और उसका दायरा सीमित करना है। पहले सभी खरीदार देशों पर 500% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव था। अब नए प्रस्ताव में अधिकतम 100% टैरिफ का प्रावधान रखा गया है और इसे केवल रूस से तेल और प्राकृतिक गैस खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों तक सीमित कर दिया गया है।

 

 

सम्बंधित ख़बरें