भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद आयात में चीन की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत तक पहुंची
मुंबई [महा मीडिया]
वर्ष 2025-26 में भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े 71 उत्पाद श्रेणियों के आयात में चीन की हिस्सेदारी कम से कम 80 प्रतिशत रही। इसमें चीन पर निर्भरता तैयार सामान के बजाय मोटर, केबल और स्विचिंग उपकरण जैसे मुख्य कलपुर्जों पर अधिक थी। इस तरह की उत्पाद श्रेणियों की संख्या 2018-19 के 44 से बढ़कर 2025-26 में 71 हो गई है जो 60 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी है। एचएस एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानकीकृत कोड है जिसका इस्तेमाल व्यापार की जाने वाली वस्तुओं को वर्गीकृत करने के लिए किया जाता है। एचएस चैप्टर 85 में इलेक्ट्रिकल मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं।चीन से होने वाले आयात में कम से कम 80 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली 71 टैरिफ लाइनों में से 46 लाइनें 2018-19 के बाद ही इस स्तर तक पहुंचीं जिससे पता चलता है कि समय के साथ भारत की आयात पर निर्भरता बढ़ी है। 90 प्रतिशत के दायरे में बड़ी संख्या में टैरिफ लाइनों का होना यह दिखाता है कि भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स आयात में चीन से खरीदारी कितनी ज्यादा पैठ बना चुकी है।’