उज्जैन और इंदौर के 15 ठिकानों पर लोकायुक्त के छापे
देवास [महा मीडिया]
देवास में रहने वाले पुलिस विभाग के प्रधान आरक्षक फिरोज खान के देवास और इंदौर जिले के 15 ठिकानों पर लोकायुक्त उज्जैन व इंदौर की टीमों ने बुधवार सुबह दबिश दी। देवास में पुलिस लाइन के समीप गायत्री शक्तिपीठ के सामने स्थित पैतृक निवास सहित बागली, जैतपुरा, इटावा, विजयनगर में प्लॉट, मकान, दुकान और खेतों की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अब तक 6.50 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हो चुका है।
अब तक इन संपत्तियों का पता चला है
1- मकान नम्बर 12-बी आदर्श नगर देवास (आरोपी का निवास) एवं देवास सीनियर वार्ड क्रमांक 30 आदर्श नगर कॉलोनी में अंदर की ओर भूखण्ड कमांक 12 पर निर्मित मकान
02- मकान नम्बर 379/6 महेश यादव नगर, दिनेश किराना के पास बाणगंगा इंदौर (सह आरोपी रोशनी वर्मा का निवास)
03- फ्लैट नम्बर 102, 202, मनोरमा अपार्टमेंट स्कीम नम्बर 94, भूखण्ड क० ईडी-62, रिंग रोड इंदौर (आरोपी द्वारा अपनी माता वहीदा खान के नाम कय फ्लैट)
04- फ्लैट कमांक 505 श्रीदेवी अपार्टमेंट, भूखण्ड कमांक 249, श्रीनगर कॉलोनी मेन, इंदौर
05- ग्राम गजीपुरा पटवारी हल्का नम्बर 14 तहसील बागली जिला देवास की सर्वे कमांक 142 एवं 82 की कृषि भूमियां
06- राधागंज देवास स्थित आरोपी के चालक नफीस खान का आवास
07- ग्राम आबादी इटावा स्थित पुष्पकुंज कॉलोनी में अंदर की ओर स्थित प्लाट क्रमांक 04
08- देवास के वार्ड कमांक 07 में स्थित पुष्पकुंज कॉलोनी में भूमि सर्वे नम्बर 26/1 स्थित प्लॉट
09- देवास के वार्ड क्रमांक 07 में स्थित पुष्पकुंज कॉलोनी में भूमि सर्वे नम्बर 26/1/मिन-1 पैकी पर स्थित भूखण्ड
10- देवास विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित विजय नगर कॉलोनी में एचआईजी जूनियर भवन कमांक 34
11- देवास सीनियर इंदिरा गांधी नगर कॉलोनी देवास का भूखण्ड कमांक 28 एवं 29
12- ग्राम गुरान तहसील सांवेर में 10.2 बीघा एवं 11.77 बीघा की भूमि सर्वे क्रमांक 403, 776, 781, 788 एवं सर्वे क्रमांक 129/1, 129/2, 144, 145, 153/2/2, 154/2, 155/2
13- ग्राम जेतपुरा पटवारी हल्का नम्बर 17 तहसील व जिला देवास बाय पास स्थित व्यासायिक भूखण्ड
14- ग्राम जेतपुरा तहसील व जिला देवास के पटवारी हल्का नम्बर 17 में बाय पास से जेतपुरा तक रोड के अंदर की ओर स्थित कृषि भूमि
15- ग्राम गद्दूखेडी पटवारी हल्का नम्बर 50 तहसील व जिला देवास की कृषि भूमि