कल से व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म पर शुल्क लगेगा
जयपुर [ महा मीडिया]
कल से व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म पर यूटिलिटी मैसेज (जैसे ऑर्डर कन्फर्मेशन, डिलीवरी अपडेट और ओटीपी) के लिए प्रति मैसेज करीब 14 पैसे (GST सहित) चार्ज करेगा। आम WhatsApp यूजर्स को मैसेज भेजने के लिए कोई पैसे नहीं देने होंगे यह नियम केवल WhatsApp Business Platform का उपयोग करने वाली कंपनियों और व्यवसायों पर लागू होगा । हर बिजनेस फोन नंबर को हर महीने शुरुआती 1000 सर्विस मैसेज बिल्कुल मुफ्त मिलेंगे। आम लोगों के लिए WhatsApp हमेशा की तरह मुफ्त रहने वाला है। इतना ही नहीं अगर आप किसी बिजनेस अकाउंट से चैट कर रहे हैं तो भी आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा। यह नया बिलिंग सिस्टम केवल बड़े कॉर्पोरेट और एंटरप्राइज लेवल के बिजनेस एपीआई अकाउंट्स के लिए होगा।