सुप्रीम कोर्ट में शराबबंदी को लेकर चर्चा

सुप्रीम कोर्ट में शराबबंदी को लेकर चर्चा

भोपाल [ महा मीडिया] शराबबंदी की प्रभावशीलता पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस पाबंदी से जुड़ी कुछ बातों पर गंभीरता दिखाई है । इसके साथ ही अदालत ने पिछले कुछ सालों में गुजरात और अन्य राज्यों में जहरीली शराब से हुई त्रासदियों पर भी चर्चा की । इनमें राजस्व का नुकसान, शराबबंदी को लागू करने पर होने वाला भारी खर्च, पुलिस में बढ़ता भ्रष्टाचार, अवैध शराब का धंधा और इसके कारण बढ़ने वाला ड्रग्स का खतरा शामिल है। जस्टिस जे बी पारदीवाला और के विनोद चंद्रन की पीठ ने महाराष्ट्र पॉइजन रूल्स के नियम 18A और 18B को  रद्द करते हुए टिप्पणियां कीं। इन नियमों के तहत मेथनॉल की खरीद को प्रतिबंधित किया गया था।

सम्बंधित ख़बरें