सागर जहरीली शराब कांड में अब तक 22 नागरिकों की मौत

सागर जहरीली शराब कांड में अब तक 22 नागरिकों की मौत

भोपाल [ महा मीडिया] 

सागर में शराब कांड की वजह से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान जांच में भाजपा नेता और तितरवारा सरपंच चंदू सिंह राजपूत का नाम सामने आया है कि वह बरायठा सहित मृतकों के सभी गांव में यही शराब सप्लाई करता था। सैकड़ों मरीज अस्पताल पहुंचे है जबकि कथित शराब सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी है। 100 से अधिक लोग बीमार हुए हैं, जिनका इलाज बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज  और अन्य अस्पतालों में चल रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर आबकारी विभाग के कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जहरीली शराब की सप्लाई के तार उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से जुड़े  हैं। 

सम्बंधित ख़बरें