नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय चावल सम्मेलन आज से

नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय चावल सम्मेलन आज से

भोपाल [ महामीडिया] भारत में चावल के कारोबार और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए 23 अक्टूबर से नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय चावल सम्मेलन आज से शुरू हो गया है । तीन दिन तक चलने वाला यह सम्मेलन 25 अक्टूबर तक भारत मंडपम में होगा। इसमें 150 से अधिक देशों के खरीदार शामिल होंगे। इसमें भारतीय चावल निर्यातकों और विदेशी खरीदारों को एक मंच पर लाने की कोशिश की जाएगी। सम्मेलन के दौरान 23 और 24 अक्टूबर को जानकारी और चर्चा से जुड़े नौ सत्र आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन में ‘2027 में नजर रखने लायक चावल के 10 प्रमुख बाजारों’ की सूची भी जारी की जाएगी। इसमें बासमती और गैर-बासमती चावल के लिए संभावित बाजारों का आकलन मांग, प्रतिस्पर्धा, कीमत, बाजार तक पहुंच और भुगतान से जुड़े जोखिमों के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा, निर्यात भुगतान और बीमा, प्रमाणन, टिकाऊ उत्पादन, चावल मिलों के मुनाफे और मूल्यवर्धित उत्पादों पर भी चर्चा होगी। इन सत्रों का उद्देश्य निर्यातकों और चावल प्रसंस्करण से जुड़े कारोबारियों को बाजार की जानकारी देना और कारोबार व निवेश से जुड़े फैसले लेने में मदद करना है।

 

सम्बंधित ख़बरें