हिंदुस्तान यूनिलीवर के शुद्ध लाभ में चार प्रतिशत की वृद्धि
मुंबई [महा मीडिया]
हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ करीब 4 प्रतिशत बढ़कर 2,790 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की बिक्री में करीब 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने शेयरधारकों के लिए 19 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की भी घोषणा की है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 2,685 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। यह लाभ पैरेंट कंपनी के शेयरधारकों की हिस्सेदारी के आधार पर है।