गुजरात के तीन राजनीतिक दलों के विरुद्ध अपराधिक मामले दर्ज

गुजरात के तीन राजनीतिक दलों के विरुद्ध अपराधिक मामले दर्ज

गांधीनगर [ महा मीडिया] गुजरात पुलिस ने आयकर विभाग की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए राज्य के तीन गैर-मान्यता प्राप्त रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों के विरुद्ध तीन अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। इन दलों पर करीब 1870 करोड़ के फर्जी राजनीतिक चंदे के जरिए सरकारी खजाने को लगभग 560 करोड़ के प्रत्यक्ष राजस्व का नुकसान पहुंचाने का आरोप है।  इन प्राथमिकियों में तीनों राजनीतिक दलों के अलावा कुल 15 मुख्य पदाधिकारियों और ऑडिट करने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को अभियुक्त बनाया गया है। इन दलों में भारतीय नेशनल जनता दल , स्वतंत्रता अभिव्यक्ति पार्टी और गरीब कल्याण पार्टी शामिल हैं। 

सम्बंधित ख़बरें