अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस आज

अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस आज


कटनी [ महा मीडिया] आज एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस मनाया जा रहा है।  यह दिन कॉफी उगाने वाले लाखों किसानों की कड़ी मेहनत और आजीविका को समर्थन देने का अवसर है।भारत वैश्विक स्तर पर सातवां सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक है। यहाँ मुख्य रूप से अरेबिका और रोबस्टा किस्में उगाई जाती हैं। इस दिन को मनाने का मुख्य मकसद कॉफी किसानों और श्रमिकों के कड़े परिश्रम को सम्मान देना है।यह दिन कॉफी उत्पादकों के सामने आने वाली चुनौतियों और निष्पक्ष व्यापार के प्रति जागरूकता बढ़ाता है। 

सम्बंधित ख़बरें