तमिलनाडु के 52 प्रमुख मंदिरों में स्मार्टफोन प्रतिबंधित
भोपाल [ महा मीडिया] तमिलनाडु सरकार ने राज्य के 52 प्रमुख मंदिरों में स्मार्टफोन ले जाने और उपयोग करने पर रोक लगा दी है। श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश से पहले स्मार्टफोन काउंटर पर जमा करना होगा।इसके लिए हर फोन पर 5 रुपए चार्ज देना होगा। बिना कैमरे वाले मोबाइल फोन मंदिर के अंदर ले जाने की अनुमति होगी। मंदिर परिसर में फोटो खींचने, रील बनाने और वीडियो रिकॉर्ड करने पर भी रोक लगा दी गई है। यह नियम आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ वीआईपी लोगों पर भी समान रूप से लागू होगा। इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।