सन फार्मा अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण करेगी

सन फार्मा अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण करेगी

भोपाल [ महामीडिया] 

भारत की सन फार्मा अमेरिका की कंपनी ऑर्गेनॉन एंड कंपनी का अधिग्रहण करने जा रही है। यह डील पूरी तरह नकद में की जायेगी।  इसे भारतीय कंपनियों के सबसे बड़े विदेशी अधिग्रहणों में से एक माना जा रहा है।  इसके तहत सन फार्मा ऑर्गेनॉन के सभी बकाया शेयर 14 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर खरीदेगी। यह पूरा सौदा नकद में होगा ।ऑर्गेनॉन एक वैश्विक स्वास्थ्य सेवा कंपनी है जो 2021 में मर्क से अलग होकर बनी थी। इसके यूरोपीय संघ और उभरते बाजारों में छह विनिर्माण संयंत्र हैं।
इस सौदे के पूरा होने के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 दवा कंपनियों में शामिल हो सकती है। 

सम्बंधित ख़बरें