जीवन बीमा उद्योग में 15 प्रतिशत की वृद्धि

जीवन बीमा उद्योग में 15 प्रतिशत की वृद्धि

भोपाल [ महामीडिया] जीवन बीमा उद्योग ने दो साल के सुस्त प्रदर्शन के बाद वित्त वर्ष 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए नए बिजनेस प्रीमियम में सालाना आधार पर 15.7 प्रतिशत  की शानदार वृद्धि दर्ज की है। इसके साथ ही, जीवन बीमा उद्योग ने पहली बार एक साल में 4 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। इस शानदार बढ़ोतरी में बीमा योजनाओं पर लगने वाले जीएसटी को 18 प्रतिशत से घटाकर शून्य किए जाने का योगदान रहा। वित्त वर्ष 2026 में एनबीपी बढ़कर 4.59 लाख करोड़ रुपये हो गया है जो वित्त वर्ष 2025 में 3.97 लाख करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2025 में एनबीपी में सालाना आधार पर 5.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई जबकि वित्त वर्ष 2024 में सिर्फ 2 फीसदी की वृद्धि हुई थी। एनबीपी वह रकम होती है जो बीमा कंपनियों को नए ग्राहकों को पॉलिसी बेचने पर पहली बार मिलती है।

सम्बंधित ख़बरें