नवीनतम
सेंसेक्स में अचानक उछाल
मुंबई (महामीडिया): शेयर बाजार में आज सोमवार को बढ़त जारी है। सेंसेक्स करीब 740 अंक की तेजी के साथ 75,304.29 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 220 अंक की तेजी है, ये 23,371.50 पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, बैंकिंग और FMCG शेयर्स में ज्यादा बढ़त है।
IDBI बैंक के शेयर में 14 रुपए (15%) की गिरावट है। इसका शेयर 78 रुपए पर आ गया है। बाजार में ऐसी खबरें आ रही हैं कि सरकार इस बैंक में अपनी ज्यादातर हिस्सेदारी बेचने का प्लान रद्द कर सकती है। इसी वजह से निवेशकों में डर दिखा और शेयरों में बिकवाली बढ़ गई।