मेमोरी चिप की कीमतों में वृद्धि की संभावना

मेमोरी चिप की कीमतों में वृद्धि की संभावना

भोपाल [महामीडिया] मेमोरी चिप की कीमतों में इस साल भारी उछाल आने की संभावना है। मेमोरी की कीमतों में वृद्धि से प्रति फोन लागत में 6,000 रुपये से 8,000 रुपये की और बढ़ोतरी होगी। शुरुआती फीचर फोन और भरोसेमंद स्मार्टफोन की कीमतों के बीच का अंतर पहले से ही 4,000 रुपये से 6,000 रुपये के बीच है।इससे स्मार्टफोन ग्राहकों की पहुंच से और भी दूर हो जाएगा। भारत के स्मार्टफोन बाजार को 2026 में मांग और शिपमेंट दोनों मोर्चों पर चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। वैश्विक स्तर पर मेमोरी चिप की लगातार हो रही वृद्धि के कारण इस साल जून तिमाही तक चिप की कीमतों में 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है। इस वृद्धि का असर सीधे स्मार्टफोन की कीमतों पर पड़ेगा और कंपनियों को लागत बढ़ोतरी का भार ग्राहकों पर डालने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

 

सम्बंधित ख़बरें