केंद्र सरकार के खातों में बारह हजार करोड़ की गड़बड़ी

केंद्र सरकार के खातों में बारह हजार करोड़ की गड़बड़ी

भोपाल [महामीडिया] भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024-25 में केंद्र सरकार के खातों में 12,754.47 करोड़ रुपये का गलत वर्गीकरण पाया गया है। गलत वर्गीकरण से ‘खातों में पारदर्शिता प्रभावित होती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन मदों में 50 प्रतिशत से अधिक व्यय और प्राप्तियों को दर्ज किया गया था। प्राप्ति के गलत वर्गीकरण से 4,011.91 करोड़ रुपये की राशि प्रभावित हुई। व्यय के गलत वर्गीकरण से कुल 8,742.56 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ जो मुख्य रूप से गलत उद्देश्य मदों (8,723.83 करोड़ रुपये) के कारण हुआ। 

सम्बंधित ख़बरें