नवीनतम
आयुष्मान योजना के तहत 232 अस्पतालों की संबद्धता समाप्त
भोपाल [महामीडिया] आयुष्मान योजना के तहत म.प्र. के चार बड़े शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में अस्पतालों को लेकर आज से बड़ा बदलाव लागू किया जा रहा है। 398 इंपैनल्ड अस्पतालों में से अब तक सिर्फ 166 अस्पतालों ने ही राष्ट्रीय मान्यता बोर्ड [NBH] को पूरी जानकारी दी है । इसलिए बाकी बचे 232 अस्पतालों की संबद्धता आज से समाप्त जा रही है । यह निर्णय शासकीय कर्मचारियों और उनके आश्रितों के उपचार पर हुए व्यय की प्रतिपूर्ति के लिए है। अस्पतालों की संबद्धता समाप्त होने के बाद उन्हें अन्य मामलों में जांच करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने की आवश्यकता होगी।