सेंसेक्स में 1500 अंकों की गिरावट

सेंसेक्स में 1500 अंकों की गिरावट

मुंबई  (महामीडिया):  शेयर बाजार में आज गुरूवार को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,500 अंक (2%) की गिरावट के साथ 71,600 के स्तर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 450 अंक (2%) की गिरावट है, ये 22,200 के स्तर पर है। आज बैंकिंग, मेटल, फार्मा और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।
आज कच्चा तेल करीब 5% ऊपर है। ये 106 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 28 फरवरी को ईरान जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास थे।
इससे पहले कल यानी 1 अप्रैल को बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 1,187 अंक (1.65%) की तेजी के साथ 73,134 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 348 अंक (1.56%) की बढ़त रही, ये 22,679 के स्तर पर बंद हुआ।
 

सम्बंधित ख़बरें