नवीनतम
खनिज रॉयल्टी से राजस्व संग्रहण दुगुना हुआ
भोपाल [महामीडिया] म.प्र. प्रदेश सरकार ने खनिज की रॉयल्टी से वित्तीय वर्ष 2025-26 में 11,000 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया है। साल का सबसे अधिक राजस्व मार्च में 1617 करोड़ रुपये मिला है। हालांकि अभी वित्तीय वर्ष समाप्ति को तीन दिन शेष है यानी राजस्व संग्रहण का यह आंकड़ा अभी भी बढ़ सकता है। साल 2020-21 में राज्य सरकार को 5185 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था। वर्ष 2021-22 में 7122 करोड़, वर्ष 2022-23 में 8218 करोड़, वर्ष 2023-24 में 10065 और वर्ष 2024-25 में 10290 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। खनिज की रॉयल्टी से सरकार का राजस्व संग्रहण पांच साल में दो गुना हुआ है।